किसानों की मांगें नहीं मानी तो काट देंगे 16 राज्यों की बिजली: राकेश टिकैत की धमकी
जयपुर
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को धमकी देते हुए कहा है कि अगर सरकार किसानों की मांगों को नहीं मानती है तो 16 राज्यों को बिजली काट देंगे। राकेश टिकैत ने ये बयान शनिवार (27 मार्च) को राजस्थान के दौसा में एक महापंचायत के लिए जाते समय भरतपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान दी। राकेश टिकैत ने कहा, ''केंद्र में कोई सरकार नहीं है, व्यापारी देश पर शासन कर रहे हैं। उन्होंने सभी सरकारी संस्थानों को बेच दिया है और देश के लोगों को उन्हें सत्ता से बाहर निकालने की जरूरत है।'' राकेश टिकैत ने कहा, संसद या विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिलने पर कोई भी दल तानाशाह बन जात है।
केंद्र सरकार किसानों की जमीन बेचने की योजना बना रही है, जबकि जनता बेरोजगारी और भुखमरी का सामना कर रही है। राकेश टिकैत ने कहा, 'मुझे लगता है कि किसान आंदोलन पांच या छह महीने तक जारी रहेगा। यह लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है कि कोई विरोध नहीं है। अगर विपक्ष जिंदा होता तो सड़क पर किसानों की हलचल आदर्श रूप से संसद में लड़ी जाती।' किसान नेता ने कहा, हालांकि हम किसान तीन कृषि कानूनों के खिलाफ सरकार का विरोध करते रहेंगे।

पाठको की राय